TONK // मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत 25 अप्रैल को जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

TONK – मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत 25 अप्रैल को जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पंचायत समिति पीपलू की ग्राम पंचायत सोहेला एवं टोंक की ग्राम पंचायत देवली भाची में सीईओ परशुराम धानका शामिल हुए। इन सभाओं में विकसित भारत, संपूर्ण स्वच्छता, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। आमजन ने बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी प्रमुख समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
TONK – मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान में ग्राम विकास में जन भागीदारी और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके तहत लघु,मध्यम एवं दीर्घकालीन समग्र ग्रामीण विकास का मास्टर प्लान तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्ग को समुचित लाभ मिले तथा विकास कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी
पूरे आयोजन में ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने ग्राम विकास में सहयोग का संकल्प दोहराया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ