TONK // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 133 वे एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यालय टोंक पर सुना।

TONK – मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं। दक्षिण अमेरिकी के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचार को आगे बढ़ा रही है।बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है। हर साल लाखों फ्लैमिंगो यहां आते हैं। पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे फ्लैमिंगो सिटी कहा जाता है।हमारे देश में अब 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 30 जनवरी यानी गांधी जी की पुण्यतिथी तक गणतंत्र का महोत्सव मनाया जाता है,
TONK – इसी का अहम हिस्सा होता है ‘बीटिंग रिट्रीट’।पूर्वोत्तर हम सबके लिए अष्टलक्ष्मी है, यहां भरपूर प्रतिभा है और पूर्वोत्तर की प्राकृतिक सुंदरता भी सबका ध्यान खींचती है। मन की बात में भी हम अक्सर पूर्वोत्तर के लोगों की उपलब्धियों की चर्चा करते आए हैं, ऐसी ही एक और उपलब्धि की मैं चर्चा करूंगा और वह है बांस क्षेत्र में पूर्वोत्तर की सफलता। जिस चीज़ को कभी बोझ के रूप में देखा जाता था, वह आज रोजगार, कारोबार और नवाचार को नई गति दे रही है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री मितलेश गौत्तम, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,नरेश बंसल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ