Beawar // समर कैम्प की सफलता की कामना के साथ कि पूजा अर्चना

Beawar – श्री अग्रवाल सलेमाबादी पंचायत संस्था के तत्वावधान में दिनांक 4 जून से 14 जून तक 11 दिवसीय कौशल विकास एवं रुचि शिविर का आयोजन फतेहपुरिया बगीची में आयोजित किया जायेगा। समर कैम्प की सफलता हेतु प्रथम पूज्य,विध्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान गणेश को न्यौता दिया गया। पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सलेमाबादी ने बताया कि सूरजपोल गेट बाहर स्थित प्रसन्न गणपति मन्दिर में हार, नैवेद्य एवं दक्षिणा अर्पित कर विधि विधान से गणपति आराधना कर समर कैम्प की सफलता की कामना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र सलेमाबादी, उपाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, मंत्री मोहित गर्ग,समर कैंप संयोजक महेश गर्ग, सह संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल, सहमंत्री आशीष गोयल,कोषाध्यक्ष किशोर अग्रवाल,भवन संयोजक प्रबोध बंसल, प्रचार मंत्री नवीन गर्ग सहित संजय अग्रवाल, राकेश बंसल, सुरेश बंसल, दिनेश गोयल, उदित अग्रवाल पंचायत सदस्य उपस्थित थे। संयोजक महेश गर्ग ने बताया कि समर कैम्प हेतु समस्त तैयारिया पूर्ण की जा रही है। 10 वर्ष से अधिक की बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु पंजीकरण शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्नराजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ