Beawar – स्थानीय रेलवे स्टेशन के अमरपुरा छोर की ओर रविवार को एक मृत मोर मिलने से क्षेत्र में संवेदना का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर कार्यरत पॉइंट्समैन दौलत डबरिया को ट्रैक के समीप मृत अवस्था में मोर दिखाई दिया। दौलत डबरिया ने मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मृत मोर को सफेद कपड़े में सम्मानपूर्वक लपेटकर स्टेशन अधीक्षक के प्लेटफार्म कार्यालय पहुंचाया। वहां स्टेशन मास्टर श्रीमती विनीता पवार ने राजकीय सम्मान की परंपरा के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करवाई। इस दौरान आरपीएफ सहायक उप निरीक्षक सीताराम मीणा की उपस्थिति में वनपाल मनोहर सिंह को सूचना दी गई। वन विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया तथा मृत मोर को राजकीय सम्मान के साथ वन विभाग को सुपुर्द किया गया। घटना के दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी दिया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
