Tonk // सआदत अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर टीना डाबी, चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Tonk – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आमजन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाए जाने की मंशानुरूप आज जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जिला सआदत अस्पताल और जनाना विंग का औचक निरीक्षण किया… जहां उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर के अचानक पहुंचने से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। कलेक्टर टीना डाबी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जनाना विंग में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को समय पर मिलना चाहिए कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश बताते हुए पीएमओ (PMO) डॉ. प्रदीप सालोदिया को अस्पताल प्रबंधन सुधार के निर्देश दिए।

Tonk – उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाए। इसके साथ ही, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए भी कार्य योजना तैयार करने को कहा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एडीएम रामरतन सोंकरिया, एसडीएम हुकमीचंद रोहलानिया और नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को भी अस्पताल के आसपास सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए |
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट समाचार
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ