Beawar // माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ने जाजू टावर पर शुरू की शीतल जल वाटिका

Beawar – भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड लगातार सामाजिक सरोकार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बोर्ड की ओर से महावीर बाजार स्थित जाजू टावर पर दूसरी शीतल जल वाटिका का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू के सानिध्य में किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजबंधुओं ने शीतल जल वाटिका का लोकार्पण कर इसे आमजन को समर्पित किया। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।
Beawar – बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू ने बताया कि श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सदैव अग्रणी रहा है तथा सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व बोर्ड की ओर से चांग गेट स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी परिसर में भी शीतल जल वाटिका शुरू की गई थी। कार्यक्रम के दौरान आगामी श्री महेश जयंती महोत्सव के बैग का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रभात कुमार राठी, कैलाशचंद झंवर, सूर्य प्रकाश झंवर, पवन बिहानी, ओमप्रकाश मूंदड़ा, सुशील झंवर, पुनीत टवाणी, अभिषेक राठी एवं कुश मूंदड़ा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ