Baran // गौवंश संरक्षण को लेकर गौसेवकों का आक्रोश, प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Baran – गौवंश संरक्षण को लेकर एक बार फिर गौसेवकों और हिंदू संगठनों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। शहर के एक निजी ढाबे पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौसेवकों ने प्रशासन और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर मांगों पर काम शुरू नहीं हुआ, तो पूरे संभाग में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि करीब तीन माह पहले गौवंश संरक्षण और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक आंदोलन किया गया था। उस दौरान प्रशासन को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था और सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था। लेकिन गौसेवकों का आरोप है कि अब तक किसी भी मांग पर धरातल स्तर पर ठोस कार्य शुरू नहीं हुआ। इसी को लेकर गौभक्तों, गौसेवकों और विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
Baran – गौसेवकों ने मांग रखी कि बारां नगर में तत्काल गो एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाए, आधुनिक एवं विशाल गौशाला का निर्माण कराया जाए, मृत गोवंश के अंतिम संस्कार की सुव्यवस्थित व्यवस्था लागू हो तथा नियाना स्थित कचरा प्लांट को शीघ्र चालू किया जाए ताकि गौवंश पॉलिथीन खाने से बच सके। साथ ही गौवंश संरक्षण से जुड़े लंबित मामलों में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि गौमाता की सुरक्षा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि समाज और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा।
गौसेवकों और हिंदू संगठनों ने प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा कि मांगों पर कार्य शुरू नहीं होने की स्थिति में बारां सहित पूरे संभाग में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। गौसेवक प्रियांशु शर्मा ने जोर देते हुये कहा “हमने प्रशासन को पर्याप्त समय दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि एक माह में काम शुरू नहीं हुआ तो संभाग स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ