Beawar // जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक, 27 परिवादों पर हुई सुनवाई
Beawar
Beawar – जिला जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति, ब्यावर की नियमित मासिक बैठक एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान सभी ब्लॉक एवं उपखण्ड कार्यालयों से अधिकारी वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से बैठक से जुड़े। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि सतर्कता समिति की बैठक में कुल 17 परिवादों पर चर्चा की गई, जिनमें से 4 परिवादों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 27 परिवाद प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई कर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र एवं प्रभावी रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जिसमे पाइपलाइन , बिजली पानी व राजस्व से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई हुई। बैठक में एसीईओ श्री गोपाल लाल मीणा, तहसीलदार श्री हनुत सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक एवं उपखण्ड स्तर के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।