Beawar // अन्नपूर्णा शिव मंदिर में 23 मई से 9 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, पुरुषोत्तम मास को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

Beawar – शहर की रिको हाउसिंग कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा शिव मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 23 मई से 31 मई 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तथा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार कथा शुभारंभ से पूर्व भगवान श्री गणपति जी को विधिवत निमंत्रण अर्पित किया गया। कथा का वाचन वृंदावन के प्रसिद्ध युवा कथाव्यास शिवम कृष्ण महाराज द्वारा किया जाएगा। वे अपने मुखारविंद से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन चरित्र, मर्यादा, भक्ति एवं विभिन्न प्रसंगों की संगीतमय एवं भावपूर्ण व्याख्या करेंगे। प्रवक्ता लक्ष्मीचंद भंसाली ने बताया कि कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। कलश यात्रा की जिम्मेदारी शांति लाल वैष्णव को सौंपी गई है।
Beawar – स्टेज व्यवस्था का दायित्व सूर्यप्रकाश शर्मा संभालेंगे, जबकि टेंट समिति में अक्षय शर्मा एवं रमेश आचार्य को जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत समिति में सुभाष शर्मा एवं लक्ष्मीचंद भंसाली, प्रसाद वितरण समिति में ललित शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा एवं हंसराज शर्मा, प्रचार समिति में राजेंद्र शर्मा एवं रमेश आचार्य तथा हवन पूर्णाहुति समिति में ललित शर्मा एवं राजेंद्र शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा स्थल पर आकर्षक सजावट, भव्य मंच एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पुरुषोत्तम मास में आयोजित होने वाली इस श्रीराम कथा को लेकर कॉलोनी सहित शहरभर के श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न