Beawar // नृसिंह मंदिर में मास पारायण कथा महोत्सव का पंचम दिवस, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Beawar – शहर के मध्य प्रमुख आस्था स्थल नृसिंह मन्दिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित हो रहे मास पारायण कथा महोत्सव के पंचम दिवस रुद्राष्टकम एवं हनुमान चालीसा के पाठ के साथ प्रधान देवता नृसिंह भगवान एवं व्यास पीठ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर कथा का प्रारम्भ हुआ। राम रामायण मण्डल के तेजनारायण व्यास,राजकुमार अत्रे,सुंदर सिंह खिंची,कृष्ण मोहन जोशी एवं गुलाब सोनी ने विविध वाद्ययंत्रों से स्वर लहरिया बिखेरी। नृसिंह मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश बंसल ने बताया की पंचम दिवस की कथा जय विजय,जलन्धर,शिवगणों के पुनः जन्म जो कि रावण एवं कुंभकर्ण के रूप में हुआ,का प्रसंग चौपाइयों के माध्यम से श्रवण करवाया। देवऋषि नारदजी के अहंकार एवं अभिमान का अंत करने हेतु भक्तवत्सल भगवान ने माया रची एवं नारदजी के श्राप को अनुग्रह मानकर स्वीकार किया। माया से विरक्त होकर नारदजी ने भगवान से प्रार्थना की मेरे वचन असत्य हो जाये परन्तु भगवान ने नारदजी को एक सौ एक बार शंकर नाम जप करने की सलाह प्रदान करते हुऐ कहा कि इससे नारद आपके ह्रदय का संताप दूर होगा।
Beawar – कथा में प्रसंग अनुसार धूव्र चरित्र का प्रसंग सुनाया गया। कश्यप ऋषि के मार्गदर्शन में अदिति ने भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की,भगवान ने देवहूति की तपस्या से प्रसन्न होकर उसके पुत्र रुप मे कपिल का जन्म लिया एवं माता को साँख्य ज्ञान प्रदान किया । भगवान विष्णु के भक्त वत्सल स्वरूप का गुणगान करते हुऐ महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण के साथ कथा को विश्राम दिया गया। कार्यकम का संचालन ट्रस्ट के मंत्री राधेश्याम ड़ाणी ने किया। कथा महोत्सव में ट्रस्ट के प्रेम जिंदल,मुकेश गुप्ता,अभिषेक सठाक,पियूष बंसल,अलकेश मुणोत,शर्मिला मुणोत, रमेश शर्मा,बुधराज गर्ग,लक्ष्मी शर्मा,उर्वशी गर्ग,लक्ष्मीनारायण कंदोई,मांगीलाल कंदोई सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न