Beawar // समाज संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई टीम घोषित

Beawar – अखिल भारतवर्षीय दाहिमा( दाधीच)ब्राह्मण महासभा की ब्यावर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। महासभा राजस्थान के अध्यक्ष उमेश व्यास की अनुशंसा एवं अनुमोदन के पश्चात जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने नई कार्यकारिणी घोषित करते हुए समाज संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में रामचंद्र, सुरेंद्र रावत, वर्षेश रिणवा, नरेंद्र व्यास, प्रेमराज, मदुसूदन बोरवड़ा, बाबूलाल गांधी, बंवरलाल, मुरलीधर सूवाल को शामिल किया गया है। मार्गदर्शक प्रकोष्ठ में राजमल शर्मा, वैद्य हरिमोहन कुदाल, दिनेश व्यास, ओमप्रकाश दाधीच, राम शर्मा, अमृत मिश्रा, प्रेमदत्त मिश्रा एवं श्यामलाल दाधीच को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ सलाहकार के रूप में श्यामसुंदर दाधीच को मनोनीत किया गया है, जबकि सलाहकार मंडल में राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र दाधीच, ज्ञानचंद मिश्रा, सुरेशदत्त त्रिपाठी एवं दीनदयाल को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र इटोदिया तथा उपकोषाध्यक्ष पद पर प्रेमप्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है।
Beawar – उपाध्यक्ष पद पर विमल शास्त्री, भानुप्रकाश शर्मा, धनश्याम रिणवा, मनोज व्यास, महावीर प्रसाद शर्मा, सोमदत्त शर्मा एवं सम्पत्त को नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री के रूप में नवल शर्मा, कैलाशचंद मिश्रा, अनिल कुमार दाधीच, दीपक एवं शिव आचार्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त सचिव पद पर मनोज शर्मा, सत्यकाम दाधीच एवं दिनेश कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है। विधि प्रकोष्ठ प्रभारी नरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी तरुण दाधीच एवं आईटी प्रकोष्ठ प्रभारी अभिषेक शर्मा बनाए गए हैं। समाज उत्थान एवं विविध सामाजिक गतिविधि प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में बृजकिशोर शर्मा तथा सांस्कृतिक गतिविधि प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में अटल बिहारी को जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रधारी पद पर भूपेंद्र आचार्य, अंकेक्षण प्रभारी के रूप में रोहित कुमार शर्मा एवं बंवर गोपाल दाधीच को नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में वंदना दाधीच तथा जिला प्रवक्ता के रूप में रमेशचंद्र दाधीच को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में दुर्गाप्रसाद तिवाड़ी, बंकटलाल शर्मा, अनन्त दाधीच, मदनलाल शर्मा, रामकिशोर व्यास, कमल व्यास, प्रकाश रिणवा, मनीष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा कालब एवं नथमल शर्मा को शामिल किया गया है। महासभा के सचिव सुनील कुमार व्यास ने बताया कि नई कार्यकारिणी समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य करेगी। समाजबंधुओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न