Baran // अंता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Baran – जिले के अंता थाना क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अंता पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को पलायथा गांव में आयोजित मेले में घूमने गए युवक श्रवण हरिजन पर अज्ञात युवक ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को पहले अंता अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया। मामले में 13 अप्रैल को अंता थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने गहन अनुसंधान शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और वृत्ताधिकारी पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के सुपरविजन में अंता थानाधिकारी भूपेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर संदिग्ध नागेंद्र श्रीवास्तव उर्फ राज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मेले में हुए विवाद के बाद चाकू से हमला करना स्वीकार किया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में अंता थाना पुलिस की सक्रियता और सतर्कता खुलकर सामने आई। विशेष टीम में थानाधिकारी भूपेश शर्मा, हेमंत, सुशील कुमार और मुकेश सिंह की भूमिका सराहनीय रही। टीम ने कम समय में तकनीकी और जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर पुलिस की कार्यशैली पर जनता का भरोसा मजबूत किया।
Baran – एसपी अभिषेक अंदासु की कार्यशैली पर विशेष “अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास” की सोच को जमीन पर उतारते हुए एसपी अभिषेक अंदासु की कार्यशैली लगातार प्रभाव छोड़ रही है। उनके नेतृत्व में बारां पुलिस अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। संवेदनशील मामलों में तेज अनुसंधान, मजबूत मॉनिटरिंग और परिणाम आधारित पुलिसिंग ने जिले में कानून व्यवस्था को नई मजबूती दी है। एसपी अभिषेक अंदासु की कार्यशैली को लेकर लोगों में यह संदेश तेजी से स्थापित हो रहा है कि— “जहां नेतृत्व मजबूत हो, वहां अपराध ज्यादा दिन टिक नहीं पाता।” और “सख्त निर्णय, तेज कार्रवाई और जनता के प्रति संवेदनशीलता — यही है एसपी अभिषेक अंदासु की पहचान।”
बारां से राजेशकुमार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न