Beawar // भीषण गर्मी में मरीजों को राहत, नर्सिंग ऑफिसर स्मिता मेहरा ने अस्पताल को दिया वाटर कूलर

Beawar – बढ़ती गर्मी को देखते हुए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर की नर्सिंग ऑफिसर सिस्टर स्मिता मेहरा द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु अस्पताल में बड़ा वाटर कूलर भेंट किया गया। इस सराहनीय पहल से अस्पताल में आने वाले सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. एस.एस. चौहान ने सिस्टर स्मिता मेहरा के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला ब्यावर की ओर से सिस्टर स्मिता मेहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि नर्सिंग समुदाय हमेशा सेवा, समर्पण और मानवता के कार्यों में अग्रणी रहा है। इस दौरान ललित संतवानी, बिना जेकप, नरेंद्र सिंह, दीपिका माली, कैलाश मेघवाल, तेजेंद्र, राजेंद्र एवं भुनेश्वर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे मरीज हित में सराहनीय कदम बताया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला ब्यावर ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ केवल उपचार ही नहीं बल्कि मानवता और सेवा का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला ब्यावर
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न