Beawar // राजस्थान के ज्योतिषाचार्य डॉ. ताराचंद शास्त्री को ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा ‘भारत गौरव अवार्ड’
Beawar // ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा राजस्थान का नाम, डॉ. ताराचंद शास्त्री को ‘भारत गौरव अवार्ड’

Beawar – गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के लिए गर्व और गौरव का क्षण उस समय और भी विशेष बन गया, जब विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य मां कामाख्या ज्योतिष शोध संस्थान सवाईमाधोपुर के अध्यक्ष डॉ ताराचंद शास्त्री को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में “भारत गौरव अवार्ड” से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई। आगामी 10 जून 2026 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिमंडल की गरिमामयी उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति युवा संस्था के सानिध्य में किया जा रहा है। ज्योतिष जगत में अपनी विलक्षण प्रतिभा, गहन आध्यात्मिक साधना और सटीक भविष्यवाणियों के लिए विश्वभर में पहचान बना चुके डॉ ताराचंद शास्त्री ने भारतीय ज्योतिष विद्या को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मां कामाख्या की विशेष कृपा और साधना से सिद्ध आचार्य शास्त्री ने समय-समय पर अनेक ऐसी भविष्यवाणियां कीं, जो शत-प्रतिशत सत्य सिद्ध हुईं और यही उनकी लोकप्रियता व विश्वसनीयता का सबसे बड़ा आधार बना।
Beawar – देश-विदेश के अनेक राष्ट्राध्यक्षों, राष्ट्रीय अध्यक्षों तथा प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए जा चुके डॉ ताराचंद शास्त्री आज राजनीति, उद्योग, प्रशासन और समाजसेवा से जुड़े हजारों लोगों के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। देश के कई प्रख्यात राजनेता, उद्योगपति और वरिष्ठ अधिकारी उनके ज्योतिषीय परामर्श से लाभान्वित हो रहे हैं। सिर्फ ज्योतिष ही नहीं, सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। करीब डेढ़ दर्जन सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ट्रस्टी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए वे निरंतर जनसेवा और संस्कृति संरक्षण के कार्यों में सक्रिय हैं। हाल ही में राज्य सरकार और राज्यपाल द्वारा भी उन्हें विशेष सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया था। ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान की खबर से गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज सहित पूरे राजस्थान में हर्ष की लहर है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में समाजबंधु, श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग डॉ ताराचंद शास्त्री को शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। समाजजनों का कहना है कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ज्योतिष विद्या का वैश्विक सम्मान है।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट