Beawar // 16 जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा, 10 दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
Beawar // 16 जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा, गोपाल जी मंदिर से शुरू होकर बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगा आयोजन

Beawar – ब्यावर शहर में पिछले 15 वर्षों से अनवरत महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलराम के रस्सनात सम्बंधो की प्रतीक रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है,श्रद्धालुओं को पुरीधाम सा ब्यावर की धर्मधारा पर आनंद प्रदान करने वाली,भव्य रथयात्रा इस वर्ष 16 जुलाई को आयोजित कि जायेगी । रथयात्रा प्रमुख विजय तंवर ने बताया कि गोपाल जी मौहल्ला स्थित प्राचीन गोपाल जी मंदिर से प्रारम्भ रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुँचती है,जहाँ महाप्रभुजी 10 दिन तक विराजमान रहते है। बांके बिहारी मंदिर के अध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर में रथयात्रा महोत्सव के तहत 10 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है, इस वर्ष प्रतिदिन महाप्रभु जगन्नाथजी एवं ठाकुर बांकेबिहारीजी का नयनाभिराम श्रृंगार एवं भजन कीर्तन के आयोजन किये जायेंगे। विजय तँवर ने बताया कि आगामी रथयात्रा हेतु एक बैठक 29 मई को बांके बिहारी मंदिर में आयोजित की गई,बैठक में पिछले वर्ष का लेख-जोखा प्रस्तुत किया गया। बांके बिहारी मन्दिर में श्रद्धालुओं के उत्साह एवं आस्था से बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर मन्दिर में विशाल स्थाई पांडाल में महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। बैठक माणक ड़ाणी,चेतन जोशी,वीरेंद्र यादव,अजय अजमेरा,कौशल्या फतेहपुरिया,सुमित्रा जैथलिया,रिंकू माहेश्वरी,गोपाल हेड़ा,गोपाल वर्मा,नवल मुरारका,बुधराज शर्मा,बालकिशन सोनी,सत्यनारायण अरोड़ा,अजय शर्मा,राजकुमार टांक, कालू महावर,विजय दाधिच,जितेंद दाधिच,अभयपाल पदावत, अजमद काठात,अभिषेक जैन,रवि दंडायत ने अपने सुझाव रखे। आगामी बैठक 21 जून रविवार को रखी गई है। आगामी बैठक में रथयात्रा महोत्सव हेतु विभिन्न समितियों के संयोजक नियुक्त किये जायेंगे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट