Tonk // टोंक पुलिस की बड़ी सफलता: 101 गुम मोबाइल बरामद, 18.50 लाख के फोन लौटाकर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Tonk – जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन मे टोंक पुलिस आपके साथ आपका मोबाईल आपके हाथ अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 18लाख 50हजार रूपये अनुमानित कीमत के कुल 101 गुमशुदा मोबाईल बरामद करके परिवादियों को लौटाये गये।उस अभियान में साइबर सेल टोंक व सभी थाना साइबर प्रभारी की प्रभावी भूमिका रही है। जिले में आमजन के गुमशुदा मोबाईल नहीं मिलने के संबंधी प्राप्त हो रही शिकायतों को संज्ञान में लेकर ऐसे गुमशुदा मोबाईल जो अब तक परिवादी को नहीं मिले थे।इनको बरामद करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने जिले की साईबर टीम को निर्देश देकर जिले में एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान साईबर सैल टोंक से सुरेश चावला, एवं सुरेश मीणा एवं प्रत्येक थाना स्तर के साइबर प्रहरी द्वारा गुमशुदा मोबाइलों की एक्टिवेशन डिटेल प्राप्त की गई एवं प्राप्त डिटेल में जो मोबाईल एक्टिवेट मिले उन्हें बरामद करने के लिए सम्बन्धित थाना स्तर पर एक विशेष टीम बनाकर मोबाईल बरामद करने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अब तक 101 मोबाईल बरामद किये जा चुके है। बरामद मोबाईलों की अनुमानित लागत लगभग 18,50,000 रूपये है।

Tonk – बरामद किये गये 101 मोबाईल सम्बन्धित परिवादियों को वितरित करने के लिए जिला स्तर पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित कर सम्बन्धित परिवादियों को मोबाईल वितरित किये गये। मोबाईल प्राप्त कर परिवादियों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की एवं टोंक पुलिस को धन्यवाद दिया। आमजन से अपी भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल पर परिवादी अपने गुम,खोये हुऐ मोबाईल के सम्बन्ध में जानकारी दे सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से गुम हुए उपकरण की सूचना सम्बन्धित थाने में सेजाती है एवं सम्बन्धित परिवादी के पास भी मेसेज प्राप्त होता है। किसी भी नागरिक का मोबाईल चोरी हो जाता है अथवा गुम हो जाता है, तो तुरन्त CEIR पोर्टल पर जानकारी प्रदान करें। टोंक पुलिस आपकी सहायता हेतु सदेव तत्पर है।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न