Beawar // श्रीमद्भागवत कथा में गुरु कृपा का महत्व बताया, तीसरे दिन भक्तिरस में सराबोर हुए श्रद्धालु

Beawar – श्री राधा माधव के तत्वावधान में 7 जून से 13 जून तक : शर्मा (बिंवाल) परिवार, प्रताप नगर, ब्यावर एवं श्री राधा सर्वेश्वर मित्र मंडल, महावीर भवन विनोद नगर ब्यावर में ततीय दिन आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दौरान कथा वाचक पूज्य श्री संजय गोस्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु की कृपा के बिना प्रभु की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु ही साधक को सही मार्ग दिखाकर उसे ईश्वर से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य भक्ति, सेवा और सत्संग के माध्यम से प्रभु के चरणों में स्थान प्राप्त करना है। महाराज श्री ने श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर होकर भगवान के नाम का संकीर्तन किया।

Beawar – श्री राम भक्ति योग आश्रम के रामस्नेही संत श्री अर्जुन राम जी महाराज कथा मै उपस्थित सभी वक्त जनों को अपने श्री मुख से आशीर्वाद दिया इस कथा का आयोजन श्री राधा माधव जी के द्वारा किया जा रहा है राकेश झांकल ने बताया कि दिनांक 10 जून बुधवार को नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव उपरांत नंद बाबा के आनंद भयो , भजन-कीर्तन होगा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।श्रीमती लक्ष्मी शर्मा डॉक्टर सोनम शर्मा इंदिरा शर्मा पुष्पा भारद्वाज शशि शर्मा कुसुम शर्मा मधु शर्मा ममता शर्मा आकांक्षा शर्मा श्रीमती कुमकुम मिश्रा श्रीमती शशि लता श्रीमती सुशीला श्रीमती मधु जी शर्मा श्रीमती संतोष शर्मा श्रीमती उमा शर्मा श्रीमती सुनीता शर्मा श्रीमती पिंकी टेलर एवं विवाल शर्मा ।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न