Baadi // गायत्री शक्तिपीठ बाड़ी में गंगा दशहरा, गायत्री जयंती और गुरुदेव स्मृति दिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया

Baadi – गायत्री शक्तिपीठ बाड़ी पर गंगा दशहरा गायत्री जयंती एवं गुरुदेव श्री राम आचार्य का महाप्रयाण दिवस के अवसर पर मुख्य समन्वयक प्रभाकर दीक्षित ने आगंतुकों का स्वागत किया। प्रमुख वक्ता सुरेंद्र सिंह परमार ने “गंगा अवतरण”की कथा एवं महत्व पर आध्यात्मिक वक्तव्य प्रस्तुत किया ।सुरेश चंद्र शर्मा सिंगाइच वालों ने गायत्री मंत्र एवं साधना के महत्व पर प्रवचन किया। द्वारका प्रसाद गोयल संरक्षक ने गुरु जी के महाप्रयाण दिवस पर उनके सपनों को साकार करने के लिए सात संकल्पों पर चर्चा की, दीपिका शिवहरे एवं महिला मंडल द्वारा गुरु जी की वंदना प्रेरणा गीत गायन किया पूजन कार्य मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने किया। साथ ही कोषाध्यक्ष राधेश्याम गोयल ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया ।सभी ने राधेश्याम गोयल एवं उषा गोयल की शादी की 54 भी वर्षगांठ पर पुष्प वर्षा कर हर्ष और शुभकामनाएं व्यक्त की ।अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया ।
Baadi – इस अवसर पर राधेश्याम गर्ग एडवोकेट वासुदेव सिंह पूर्व एस आई, लाखन सिंह परमार, डॉक्टर रामगोपाल शर्मा हांसई वाले, उषा गोयल, रामबरन सिंह परमार, रामदास शिवहरे बजरंग सिंह जादौन, जगदीश प्रसाद शर्मा पूर्व प्रधानाध्यापक, बाबा जमुना दास जी , दिनेश कुमार राजेंद्र प्रसाद, छोटेलाल मीना, अरुण कुमार शुक्ला, हरिओम गोयल, मीना कुमारी, दीपिका शिव हरे उर्मिला देवी मिथिलेश देवी, सुनीता मीणा, लक्ष्मी मीणा ,कलावती देवी, भाव्या पचौरी,आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य समन्वयक प्रभाकर दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न