Tonk // भारत विकास परिषद ने डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान, क्लिनिक व कार्यालय पहुंचकर किया अभिनंदन

Tonk – डाक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेट डे पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा डाॅक्टर्स एवं सी ए का उनके क्लिनिक , हॉस्पिटल , कार्यालय पहुंचकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमेश चन्द काला, सचिव राधेश्याम शर्मा व कोषाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा ने डा अमरदीप जैन वर्द्धमान डेन्टल क्लिनिक , डा विजेन्द्र त्रिपाठी चाईल्ड स्पेशलिस्ट,डा सुरेन्द्र अग्रवाल अग्रवाल हॉस्पिटल, डा एस एन सैनी शंकर दवाखाना , डा वी पी कुर्मी अंजनी होम्योपैथी सेंटर, तथा सी ए श्याम लाल जैन का उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस आकस्मिक सम्मान को पाकर सभी सम्मान पाने वाले हतप्रभ थे । देखने वाले लोगों ने परिषद के इस कार्य की सराहना की है।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न