Anandpuri // प्राचीन संलाकेश्वर महादेव मंदिर के विकास को मिली रफ्तार, सरकार ने दिए ₹30 लाख

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र के झेर पंचायत में प्राचीन संलाकेश्वर महादेव मंदिर विकास कार्यों के लिए सरकार ने 30 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रीफल हवन किया। क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी,जिला उपाध्यक्ष कमलेश तंबोलिया, विनोद डामोर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश डामोर आनंदपुरी, मंडल अध्यक्ष मनीष मंसार नाहरपुरा,खातुदास पारगी, रतनभाई डामोर, मनोहर पारगी, ललित पाल पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राजसिंह छाजा, राममुनि महाराज , पूर्व प्रधान दलसिंह, मुकेश शर्मा , सुखराम,लालजी भाई , हिम्मतलाल गरासिया सहित नाहरपुरा मंडल, आनंदपुरी मंडल सहित साधु संत सहित आदि मौजूद रहे।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न