
Tonk
Tonk- संस्थान में रसोई-घर की व्यवस्था जांची गई। बच्चों के खाने-पीने, भोजन इत्यादि की व्यवस्था देखी गई। संस्थान के शयनकक्षों, स्नानघर सहित शौचालयों का अवलोकन किया गया। इसी के साथ लीगल सर्विस क्लिनिक का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय पाया गया कि वर्षा ऋतु होने के कारण बालकों के शयन कक्ष के बिस्तरों एवं बेडशीट्स में सीलन है। इसके संबंध में न्यायाधीश द्वारा उपस्थित स्टाफ को प्रत्येक एक दिन छोड़कर बेडशीट्स को धूप में दिखाने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान बालकों एवं न्यायाधीश के मध्य आत्मीयता का भाव भी देखने को मिला। न्यायाधीश के संस्थान में पहुंचते ही बच्चे अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए। बच्चों द्वारा सहजता एवं आत्मीयता के साथ समय व्यतीत किया। न्यायाधीश द्वारा भी बालकों से स्नेहपूर्वक संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। बच्चों के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी एवं अपनापन यह दर्शाता है कि उनके लिए इस प्रकार आत्मीय संवाद एवं व्यक्तिगत ध्यान अत्यंत महत्वपूर्ण है। न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्थान के रजिस्टर्स आदि की भी जाँच की एवं बालकों के उनके शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य एवं पोषक आहार दिए जाने बाबत् उपस्थित केयरटेकर को दिशा-निर्देश प्रदान किये गए।टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
http://thechanakyatvrajasthan.com
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
