Wednesday, November 25, 2026
Politics, Viral

टोंक निवाई में आचार्य सुंदर सागर जी महाराज का 50वां स्वर्णिम जन्मोत्सव, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे हुए शामिल

राज्यपाल श्री बागडे जैन संत आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के 50वें स्वर्णिम जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए
शांति और अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने में जैन धर्म का बड़ा योगदान-राज्यपाल
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को टोंक जिले की नगरपालिका निवाई पहुंचे। जहां श्री बागडे जैन संत आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के 50वें स्वर्णिम जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल बागडे ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा, आत्मसंयम और त्यागशील जीवन जीने की सीख देता है। भगवान महावीर स्वामी ने संयम और सरलता को जीवन का आदर्श रुप बताया है। शांति और अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने में जैन धर्म का बहुत बड़ा योगदान है। यह जीवित प्राणियों में अनुशासित और आत्मिक शुद्धता पर जोर देता है। राज्यपाल बागडे ने जैन श्रद्धालुओं से कहा कि सनातन संस्कृति में गौमाता की सेवा को सबसे बड़ा और पुण्यकारी माना गया है। जैन धर्म गौमाता की देखभाल, गौशालाओं में आर्थिक दान, चारे की व्यवस्था और संरक्षण में भी अग्रणी है। उन्होंने आचार्य सुंदर सागर जी महाराज और अन्य साधु साध्वियो को प्रणाम निवेदित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान निवाई-पीपलू विधायक श्री रामसहाय वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply