Anandpuri // खाद की कालाबाजारी के खिलाफ BAP का प्रदर्शन, आदिवासी किसानों के लिए सरकारी दर पर खाद की मांग

Anandpuri – आनंदपुरी ब्लॉक में भारत आदिवासी पार्टी ने उपखंड मुख्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी अनिल मीना को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आदिवासी क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी रोकने, एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूली पर रोक लगाने, ग्राम पंचायत स्तर के लैम्प्स में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि उपखंड क्षेत्र के आदिवासी इलाकों में किसानों को रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही। बाजार में कालाबाजारी हो रही है।

Anandpuri – किसानों से तय अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। पार्टी ने जिले में खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी व किसानों को सरकारी दर पर ही खाद दिलाने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पारगी, जिला कोषाध्यक्ष मन्नालाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजुला पारगी, गुलाब ताबियार, रविन्द्र बरजोड़, ब्लॉक संयोजक रमण डामोर, मणिलाल पारगी, दिलीप रजात आदि मौजूद रहे।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न