Anandpuri // जल संरक्षण का संदेश लेकर निकली गंगाजल कलश यात्रा, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र अंतर्गत पाटनवाघरा पंचायत के डाडव गांव गंगाजल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। यह कार्यक्रम प्रशासक नंदा देवी पारगी के सानिध्य में संपन्न हुआ। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर मनसुख पारगी (लेम्पस चेयरमेन), हरिशंकर कटारा (वार्ड पंच), महेंद्र वडेरा (ग्राम विकास अधिकारी), कल्पेश पंड्या (रोजगार सहायक), महेंद्र ताबियार (कनिष्ठ सहायक), लक्ष्मण गणगा और सोमेश्वर पारगी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुई। इसके बाद गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे उत्साह से वंदे गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई, जो कड़ना बैक वॉटर नाले तक पहुंची। यहां गंगाजल पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।यात्रा के दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक आदिवासी गीतों की मधुर प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न