Anandpuri // बंद घर में मिला वृद्धा का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी
Chanakya@123
Anandpuri // बंद घर से वृद्धा का शव बरामद, कई दिन पुराना होने से फैली दुर्गंध
Anandpuri
Anandpuri – आनंदपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुरी कस्बे एक बंद घर में वृद्धा का शव मिला। ग्रामीणों ने घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद तो ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा। घर में आनंदपुरी निवासी 60 वर्षीय बीना पंवार पत्नी रवि का शव पड़ा था।शव की हालत देखकर लगा कि वृद्धा की मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पंचायत की मदद से अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिन पहले 19 मई को मृतका की बड़ी बहन, सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकांता पंवार की भी मौत हो गई थी। आवाज लगाने पर नहीं आया कोई जवाब तो हुआ शक पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही थी। ग्रामीणों ने मकान के बाहर कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान का दरवाजा खुलवाया तो अंदर एक बुजुर्ग महिला का शव कुर्सी पर पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था।