Badi // महाराणा प्रताप जयंती पर धौलपुर के बाड़ी में राजपूत महासेना के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन

Badi – महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत महासेना द्वारा धौलपुर जिले के बाड़ी में सैंपऊ रोड स्थित नवनिर्मित जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अमित परमार (नाहरपुरा) ने की। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बॉबी परमार (बाड़ी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, प्रेम सर (टोंटरी), सतीश सिकरवार एवं राधेश्याम तोमर ने शिरकत की। सभी अतिथियों का संगठन के पदाधिकारियों द्वारा साफा,माला पहनाकर और महाराणा प्रताप जी का चित्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में एकता और महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। संस्थापक अमित परमार ने बताया कि यह जिला कार्यालय धौलपुर जिले में संगठन की गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनेगा, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और संगठन की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।
Badi – इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री राष्ट्रीय राजपूत महासेना जिला धौलपुर द्वारा किया गया। बैठक एवं कार्यक्रम के संयोजक गजराज सिंह परमार (जिला सलाहकार धौलपुर) ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारी संख्या में युवा शक्ति और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर सह संस्थापक गिर्राज सिंह पिपरौन,बैठक निर्देशक विजयसिंह परमार,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह तोमर,जिला सचिव विकाश परमार,जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह परिहार,पूर्व ब्लॉक प्रचारक धौलपुर हर्ष सिंह सिसोदिया,लल्लू ठाकुर, रामराज परमार,सूरज परमार,सचिन सिकरवार,करन परमार आदि मौजूद रहे।
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्नराजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ