The Chanakya TV Rajasthan

Bagru // बगरू विधानसभा क्षेत्र को जल्द मिलेगा बीसलपुर का शुद्ध पेयजल

Bagru // विधायक डॉ. कैलाश वर्मा के प्रयासों से वर्षों पुराना संकल्प होगा पूरा

Bagru
Bagru

Bagru – बगरू विधानसभा क्षेत्र को बीसलपुर पेयजल परियोजना के तहत शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब मूर्त रूप लेने जा रहे हैं। बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रवासियों को बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने का हमारा संकल्प शीघ्र ही पूरा होने वाला है।बगरू विधानसभा क्षेत्र को बीसलपुर परियोजना से जोड़ने की नींव पूर्व भाजपा सरकार (2013-2018) के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। उस दौरान परियोजना की डीपीआर तैयार करवाई गई तथा 3 नवंबर 2016 को बगरू को बीसलपुर परियोजना के द्वितीय चरण में शामिल करने की स्वीकृति जारी करवाई गई। साथ ही हरगुन की नांगल में पंपिंग स्टेशन हेतु भूमि आवंटित करवाई गई। बगरू विधायक डॉ कैलाश वर्मा की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा द्वितीय चरण की घोषणा करते हुए बगरू को बीसलपुर पेयजल योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया था।आपको बता दें कि 23 फरवरी, 2018 को विभागीय आदेश जारी कर यह स्पष्ट किया गया था कि द्वितीय चरण के अंतर्गत बगरू विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरपालिका क्षेत्र को बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन बगरू विधायक डॉ वर्मा का आरोप है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने बीसलपुर योजना को लेकर जनता को भ्रमित करने का कार्य किया तथा भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजना को आगे बढ़ाने में कोई ठोस कार्य नहीं किया।

Bagru

Bagru – विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस योजना को नई गति मिली। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बीसलपुर का पानी पहुंचाने हेतु 188 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनके टेंडर जारी हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त नगरपालिका बगरू क्षेत्र के लिए अलग से 57 करोड़ रु स्वीकृत करवाए गए हैं, क्योंकि ग्रामीण बजट से नगरपालिका क्षेत्र में कार्य संभव नहीं था। इस राशि के टेंडर भी जारी हो चुके हैं। बगरू क्षेत्र को बीसलपुर के पानी की सौगात पर चर्चा करते हुए डॉ वर्मा ने बताया कि वाटिका क्षेत्र नगरपालिका बनने के कारण पूर्व स्वीकृत ग्रामीण बजट से बाहर रह गया था। इस पर मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह कर वाटिका क्षेत्र के लिए अलग से 30 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं। इस योजना की स्कीम तैयार हो चुकी है तथा शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होगी। डॉ. कैलाश वर्मा ने कहा कि अब बगरू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, नगरपालिका बगरू एवं वाटिका क्षेत्र में बीसलपुर योजना का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। ग्राम पंचायतों के लिए 188 करोड़ रुपये एवं नगरपालिका बगरू के लिए 57 करोड़ रुपये की स्वीकृति के अंतर्गत शीघ्र कार्यादेश जारी होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह बगरू की जनता के वर्षों पुराने इंतजार और सामूहिक संकल्प की बड़ी जीत है। आने वाले समय में एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से बीसलपुर योजना का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया जाएगा। विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्य करने की इच्छाशक्ति की सराहना की। वहीं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सहयोग एवं स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और विकसित बगरू के संकल्प को पूरा करने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

बगरू से अशोक कुमार जाट की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version