The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA सिरोही जिला अस्पताल कीे टीम ने किया निरीक्षण

BANSWARA // कायाकल्प पियर असेसमेंट के लिए सिरोही जिला अस्पताल कीे टीम ने किया निरीक्षण

BANSWARA
BANSWARA

BANSWARA – महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय बांसवाड़ा में कायाकल्प पियर असेसमेंट के लिए सिरोही जिला अस्पताल कीे टीम ने किया निरीक्षण कायाकल्प योजना के तहत जिला चिकित्सालय बांसवाड़ा में पियर असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य स्तर से आए आकलनकर्ताओं की टीम ने अस्पताल में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, मरीज सुविधाओं एवं सेवा गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया।

पियर असेसमेंट के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्ड, ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, लैब, फार्मेसी, स्टोर रूम एवं अन्य सभी सुविधाओं का अवलोकन किया गया। टीम द्वारा बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, हैंड हाइजीन, पर्यावरणीय स्वच्छता, मरीज संतुष्टि एवं रिकॉर्ड संधारण से संबंधित बिंदुओं का मूल्यांकन किया गया।

 

BANSWARA – निरीक्षण दल ने अस्पताल प्रशासन द्वारा किए गए सुधारात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय बांसवाड़ा ने कायाकल्प के मानकों की दिशा में सराहनीय प्रगति की है। टीम द्वारा आवश्यक सुझाव भी दिए गए ताकि आगामी अंतिम मूल्यांकन में और बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें। इस अवसर पर कार्यवाहक पी एम ओ डॉ योगेश जोशी, उप नियंत्रक डॉ दामोदर गोयल, नर्सिंग अधीक्षक आशीष अधिकारी, सहायक नर्सिंग अधीक्षक अनिल जोशी,

अस्पताल प्रशासक डॉ वनीता त्रिवेदी, नर्सिंग ट्यूटर मयंक पंड्या, केयर टेकर सिद्धार्थ पंड्या सहित सभी चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम के समक्ष कायाकल्प गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। अधिकारियों ने बताया कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं मरीज-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है। पियर असेसमेंट से अस्पताल की गुणवत्ता में और अधिक सुधार को प्रोत्साहन मिलेगा।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version