BANSWARA // संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के नेतृत्व मे हुआ ऐतिहासिक समापन

खेल भावना, राष्ट्रभाव के साथ खेल स्टेडियम में हुआ समापन समारोह
BANSWARA – फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया की राष्ट्रीय संकल्पना को धरातल पर साकार करता बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र का सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन समारोह गुरुवार को बांसवाड़ा खेल स्टेडियम में आयोजित हुआ। आयोजन का शुभारंभ उद्घाटन घोषणा व ध्वजारोहण के साथ हुआ। समापन समारोह में मार्चपास्ट के साथ खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकता एवं खेल भावना का प्रेरक प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया थे जबकि अध्यक्षता समाजसेवी पूंजीलाल गायरी ने की। कार्यक्रम में क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी आदि खेलों की विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
BANSWARA -कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से पूरे देश में सांसदों के नेतृत्व में खिलाड़ियों की प्रतिभाओं का निखारने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के संयोजक राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण संपन्न हुआ है। इस हेतु सभी खिलाड़ियों एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक सौष्ठव एव उर्जा का निर्माण होता है। समाजसेवी हकरु मईडा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की सोच के आधार पर खिलाड़ियों में नवऊर्जा का संचार करने हेतु सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित