The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // घाटोल में प्रशासनिक निरीक्षण: जिला कलक्टर ने उपखण्ड कार्यालय, सड़क कार्य व सीएचसी निर्माण देखा

BANSWARA // घाटोल में प्रशासनिक निरीक्षण: जिला कलक्टर ने उपखण्ड कार्यालय, सड़क कार्य व सीएचसी निर्माण देखा

BANSWARA
BANSWARA

जिला कलक्टर ने घाटोल के उपखण्ड कार्यालय, निर्माणाधीन सीएचसी, सडक कार्यो का किया निरीक्षण जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को घाटोल क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिया जिला कलक्टर ने उपखण्ड कार्यालय, जगपुरा व नरवाली के सडक और पेचवर्क कार्यो, निर्माणाधीन सीएचसी डूगरिया में हो रहें निर्माण कार्य को देखा। जिला कलक्टर ने घाटोल के जगपुरा व नरवाली में चल रहें सडक व पेचवर्क कार्यो को देखा और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुचंकर कार्य को देखा और कार्य के उपयोग में ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक निर्दश दिये वही सभी तरह के बिल्डिग एवं सडक मेटरियल की जांच की सेम्पल लिये।

BANSWARA

BANSWARA – जिला कलक्टर ने डूगरिया में निर्माणाधीन सीएचसी में उपयोग में ली जारही सामग्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कार्य को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने घाटोल उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया और उपखण्ड स्तर पर लम्बित प्रकरणों को त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कार्योलय की अन्य गतिविधियों व कार्यो को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी घाटोल मनसुख राम डामोर, विकास अधिकारी धनपत सिंह, नायब तहसीलदार, सार्वजनिक निर्माण विभागकी कनिष्ठ अभियन्ता राधिका सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल

TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन

Exit mobile version