The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों से मांगा स्पष्टीकरण

BANSWARA // सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों से मांगा स्पष्टीकरण

BANSWARA
BANSWARA

BANSWARA  // मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को जिले के तीन चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सुबह 10.30 बजे गोपीनाथ का गड़ा स्थित चिकित्सा संस्थान से हुई, जहां चार कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। मौके पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि सभी कार्मिक सरकारी कार्य से ब्लॉक कार्यालय और फील्ड में गए हुए हैं। हालांकि सीएमएचओ ने सभी संबंधित कार्मिकों को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी को एक साथ जाने की कहां जरूरत है।

 

BANSWARA

BANSWARA // निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में नियमों की पालना करने तथा कोल्ड चेन रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
इसके पश्चात सीएमएचओ डॉ. राठौड़ डडूका स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे, जहां आईईसी प्रदर्शनी को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। यहां बायोमेडिकल वेस्ट का प्रोटोकॉल के अनुसार संधारण नहीं पाए जाने पर भी असंतोष जताया गया।सीएमएचओ सुबह 11.34 बजे परतापुर के नवापादर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता क्लिनिक पहुंचे।

 

BANSWARA // यहां रिकॉर्ड संधारण सुव्यवस्थित नहीं मिलने पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान चार कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिनमें से एक कार्मिक निरीक्षण के समय उपस्थित हो गया। चिकित्सक ने बताया कि संबंधित कार्मिक ने आधे दिन के अवकाश के लिए आवेदन किया था। सभी अनुपस्थित कार्मिकों के कॉलम में अनुपस्थिति दर्ज की गई। साथ ही दवाओं का भंडारण भी अव्यवस्थित पाया गया। हालांकि जनता क्लिनिक वर्तमान में अस्थायी रूप से आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित हो रहा है।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल

Exit mobile version