The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // जिले के सोनाखोरा और भगतपुरा के जंगल में रात को दबिश देकर पकड़ा चोर गिरोह, 22 बैटरियां, 3 बाइक बरामद

BANSWARA // जिले के सोनाखोरा और भगतपुरा के जंगल में रात को दबिश देकर पकड़ा चोर गिरोह, 22 बैटरियां, 3 बाइक बरामद

BANSWARA
BANSWARA

BANSWARA – शहर की कोतवाली पुलिस ने बैटरी और वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रात के अंधेरे में पहाड़ी इलाकों में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरपीएस प्रशिक्षु सुहासी जैन के नेतृत्व में टीम ने सोनाखोरा और भगतपुरा के दुर्गम पहाड़ों में दबिश दी और मुख्य आरोपी कुंवानिया निवासी निखिल डामोर व भगतपुरा निवासी हंसराज मईड़ा को पकड़ लियापुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने 22 बैटरियां और तीन मोटरसाइकिलें चुराई हैं।

BANSWARA – चोरी की गई मोटरसाइकिलों को आरोपी जंगल में काटकर पुर्जों में बदल देते थे और इंजन अलग बेच देते थे। पुलिस ने जंगल से कट्टों में भरे बाइक पार्ट्स जब्त किए हैं और अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने चोरी के इंजन खरीदे।

BANSWARA –

BANSWARA – वारदातों में माही गंगोत्री फिलिंग स्टेशन से 4 सोलर बैटरियां, बड़गांव के घर से 3 बैटरियां और तेजपुर व बांसवाड़ा में खड़े डंपर ट्रैक्टरों से भारी मात्रा में बैटरियां चोरी की गईं। इसके अलावा रतलाम, सांगतलाई और अमरथून से बाइकें चोरी की गई। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी व्यापारियों, दिनेश गरासिया और गुलशेर को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सीआई बुधाराम बिशनोई ने बताया कि आरोपी पहाड़ी इलाकों को अपना ठिकाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातें भी खुलने की संभावना है।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

 

Exit mobile version