The Chanakya TV Rajasthan

​BANSWARA // पाटन पुलिस थाने का मामला: क्षतिग्रस्त वाहन की फाइल बनाने और मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार

​BANSWARA // पाटन पुलिस थाने का मामला: क्षतिग्रस्त वाहन की फाइल बनाने और मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार

BANSWARA
BANSWARA

BANSWARA – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटन थाने की छोटी सरवा पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल जयपाल सिंह को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। खाकी की साख पर बट्टा लगाने वाले इन दोनों पुलिसकर्मियों ने एक परिवादी से उसके वाहन की सुपुर्दगी और नुकसान की भरपाई की फाइल तैयार करने के बदले यह रकम मांगी थी।​एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने बताया कि परिवादी के परिचित का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था,

 

BANSWARA – जिसमें परिवादी की प्राइवेट गाड़ी को नुकसान पहुंचा था। मामला पाटन थाने में दर्ज था और इसकी जांच हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के पास थी। सुरेंद्र सिंह ने वाहन सुपुर्दगी की फाइल बनाने और नुकसान की उचित राशि दिलाने के एवज में अपने मुंशी जयपाल सिंह के लिए रिश्वत की डिमांड की थी।​मुंशी ने थामे पैसे, हेड साहब भी नपे, ​शुक्रवार को शिकायत के सत्यापन के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता पुख्ता हुई। शनिवार को जाल बिछाते हुए एसीबी टीम ने सिपाही जयपाल सिंह को 2,000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को भी इस षड्यंत्र में शामिल होने के कारण डिटेन कर लिया गया।

BANSWARA – ​एसीबी के महानिरीक्षक (IG) राजेश सिंह और उप महानिरीक्षक (DIG) डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के निवास स्थानों की भी तलाशी ली जा रही है। छोटी सरवा चौकी पर तैनात ये पुलिसकर्मी न्याय दिलाने के बदले परिवादी की मजबूरी का फायदा उठा रहे थे।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

Exit mobile version