The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // जिला कलेक्टर ने मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को दी उपयोगी जानकारी

BANSWARA // जिला कलेक्टर ने मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को दी उपयोगी जानकारी

BANSWARA
BANSWARA

BANSAWAR – राष्ट्रीय बागवानी मिषन अन्तर्गत मधुमक्खी पालन पर एक दिवसीय कृषक प्रषिक्षण का आयोजन सोमवार को ‘आत्मा विभाग’ के कृषक प्रषिक्षण हॉल बांसवाडा में आयोजित किया गया। जिसमें जिले में मधुमक्खी पालन की सम्भावना एवं चुनौतियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी।प्रषिक्षण में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने भी भाग लिया और कृषकों को मधुमक्खी के महत्व एवं इससें हाने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने बताया कि मधुमक्खी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है,

BANSWARA

BANSWARA – जिससे शहद, मोम, अन्य उत्पादन प्राप्त कर कृषक अपनी आय में वृद्वि कर सकते है। उन्होंने कहा कि मधु मक्खी पालन से न केवल अतिरिकत आय का स्रोत विकसित होता है,बल्कि फसलों के परागण में सहायता मिलती है, जिससें उत्पादन बढता है।जिला कलक्टर ने कृषकों को आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक रुप से उपयोग करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।प्रशिक्षण में उपनिदेषक उद्यान दलसिंह गरासिया ने जिले में मधुमक्खी पालन हेतु आवष्यक फूलों वाली फसलों एवं वन व चारागाह क्षेत्र में विभिन्न समय पर फूलों वाले पेड़ो की उपलब्धता की जानकारी दी गई।

BANSAWARA – मधुमक्खी पालन पर विभाग द्वारा देय अनुदान की जानकारी बदामीलाल निनामा, सहायक निदेषक उद्यान द्वारा दी गयी तथा विभाग द्वारा मधुमक्खी पालन हेतु ‘बी-बॉक्स’ बी-कॉलोनी व बी-कीपिंग किट प्रदान करने वाली अनुबन्धित फर्मों की जानकारी भी दी गयी। मधुमक्खी पालन हेतु आदान आपूर्ति करने वाली फर्म बाघालाईन इन्टरप्राईजेज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे तथा मधुमक्खी पालन की जानकारी दी। मधुमक्खी पालन हेतु कृषकों कौ राजकिसान पोर्टल पर आवेदन करना होगा तथा एक कृषक को 50 बॉक्स लेने है जिनकी कीमत 2000 प्रति बी बॉक्स व 2000- प्रति बी-कॉलानी का भुगतान करना होगा जिसके भौतिक सत्यापन उपरान्त 50 प्रतिषत अनुदान कृषक के खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जायेगा। कृषक प्रषिक्षण में लगभग 60 किसानों ने भाग लिया एवं कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेषक उद्यान श्री बदामीलाल निनामा द्वारा किया।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगाUGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

 

Exit mobile version