BANSWARA // जिला कलेक्टर ने प्रकोष्ठ प्रभारियों की ली बैठक , दिये निर्देश

BANSWARA – जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्त प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला कलेक्टर ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को अपने-अपने दायित्वों की स्पष्ट समझ रखते हुए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
BANSWARA – उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करे।बैठक में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, मतदान सामग्री प्रबंधन, परिवहन व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, आईटी एवं संचार, कार्मिक प्रबंधन, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकोष्ठों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण, मतदान केन्द्रों की आधारभूत सुविधाओं, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। चुनाव संबंधी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न