The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA// कुशलगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया नमन

BANSWARA// ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा में याद किए देश के दो लौह पुरुष

कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

BANSWARA//  कुशलगढ़ नगर में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें कुशलगढ़ विधायक रमीला जी खड़िया पीसीसी सदस्य हंसमुख सेढ एवं ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खबरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की एकता अखंडता के लिए शहादत देने वाली किसी भी विदेशी ताकत से भारत को ना झुकने देने वाली शक्ति संकल्प और सशक्त नेतृत्व की मिसाल भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को देश भूला नहीं सकता आज उनके विचारों को सृजनात्मक दृष्टि से पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को आमजन तक पहुंचाने की आवश्यकता है ।

BANSWARA// सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश का एकीकरण करके एकता कायम करने की मुख्य भूमिका निभाई जिनके अहम प्रयासों से आज देश अनेकता में एकता के सूत्र से बंधा हुआ है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विजय खड़िया कैलाश पटेल ,कलावती ठाकुर प्रदीप पांचाल ,भरत तेली, तुलसीराम चौहान ,सचिन तलेसरा, हितेश रावत, जावेद पठान, महेंद्र परमार,राजू भाई शांतिलाल,सुरेश गादिया , अरुण जी, विजय भाई मईडा, अंसार अहमद, भूरजी मईडा,आदि उपस्थित रहे ।

कुशलगढ़ से लीना ठाकुर की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

BANSWARA//सरदार पटेल जयंती पर बांसवाड़ा में दौड़ और शपथ से गूंजा एकता का संदेश

RAJSAMAND// भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : 15 नवंबर तक विविध कार्यक्रमों का चलेगा दौर

https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/reels/

 

 

Exit mobile version