BANSWARA // बांसवाड़ा पंच गौरव कार्यक्रम के तहत तीरदाजी खेल सम्मेलन का आयोजन

BANSWARA – भारत सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के तहत रविवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में तीरंदाजी खेल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव तथा अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि ओलम्पियन, अर्जुन अवार्डी मंगल सिंह चंजिया रहे।
BANSWARA – इस मौके पर श्री चंजिया ने खिलाडि़यों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के टिप्स दिये जिसमें निरन्तर अभ्यास तथा आत्मविश्वास को कायम रखते हुए अपने अभ्यास में जुटे रहने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि कई खिलाड़ी खेल में हार से हताश हो जाते हैं उनके लिए उन्होंने कहा कि हार ही जीत दिलाती है, बस उनके हार का कारण की खोज कर अभ्यास सत्र पहले से अधिक करने का उपाय बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने राज्य सरकार की पंच गौरव योजना का लाभ उठाकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने की सलाह दी।
BANSWARA – कार्यक्रम के अध्यक्ष अति. जिला कलक्टर द्विवेदी ने देश के क्षेष्ठ खिलाड़ी श्री चंपिया के दिये टिप्स का अध्यान रखने हुए उसका पालन करते हुए आगे बढ़ने की बात कही और कहा कि इस तरह के अवसर काफी कम मिलते हैं जो चंपिया जैसे श्रेष्ठ खिलाड़ी का आप सबको सानिध्य मिल रहा है।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त रमेश तोमर, नेहरू युवा केन्द्र के कॉर्डिनेटर योगेश, स्थानीय अल्पकालीन प्रशिक्षक विरेन्द्र सिंह, शैलेष पण्डदा, वीर सिंह, सुरेश खडिया, रमेश चरपोटा, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिसोदिया ने किया
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन