The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ सहायक ट्रैप

BANSWARA // 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ सहायक ट्रैप,फर्जी साइन का डर दिखाकर मांग रहे थे रुपए

BANSWARA
BANSWARA

BANSWRA – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कारिंदों को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। एसीबी ने कोष कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिलन भट्ट और तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा को 10 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया। आरोपी एक परिवादी को पुलिस केस की धमकी देकर डरा रहे थे।

BANSWARA

BANSWARA – एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने ई-मित्र के जरिए जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। इस दौरान आरोपी कचरू कटारा ने आवेदन में पटवारी के हस्ताक्षर को फर्जी बता दिया। उसने परिवादी को डराया कि उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और मामला रफा-दफा करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की।

BANSWARA -​शिकायत मिलने पर एसीबी ने पहले मांग का सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत की पुष्टि हुई। सोमवार को एसीबी बांसवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही परिवादी ने कचरू कटारा को रुपए दिए, टीम ने उसे दबोच लिया। कचरू ने वह राशि मिलन भट्ट को थमा दी थी, जिसके पास से भी टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।

​फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। इनके पास मौजूद अन्य फाइलों और पुराने रिकॉर्ड्स की भी जांच की जा सकती है ताकि यह पता चल सके कि इन्होंने पहले भी इस तरह किसी को डराकर वसूली तो नहीं की है।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version