The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // कलेक्टर ने किया साडदि़या ग्राम पंचायत जा औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

BANSWARA // बांसवाड़ा कलेक्टर का साडड़िया में औचक निरीक्षण, सफाई-पेयजल व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

BANSWARA
BANSWARA

BANSWARA – जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने सज्जनगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत साडदि़या का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव की स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल की स्थिति तथा आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित योजनाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुुए विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

BANSWARA – जिला कलेक्टर ने गांव में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली और जहां कहीं भी समस्याएं सामने आईं, उन्हें जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार, उपस्थिति रजिस्टर तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

BANSWARA

BANSWARA – निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपखंड अधिकारी सज्जनगढ ने ग्राम स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version