BANSWARA // SP सुधीर जोशी के निर्देश पर जिलेभर में एक्शन, जमाखोरी पर लगेगी रोक

BANSWARA – जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति एवं भ्रामक अफवाहों व अनावश्यक संग्रह पर नियंत्रण करने को लेकर जिले के समस्त थानाधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आज विशेष बैठक आयोजित की गईSp सुधीर जोशी के निर्देशानुसार आज जिले के समस्त थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मार्च क्लोजिंग के कारण ईंधन की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर चर्चा की गई और पेट्रोल पंप संचालकों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
BANSWARA – पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ताओं/ग्राहको को पेट्रोल-डीजल आवश्यकतानुसार ही वितरित करें अनावश्यक भंडारण को रोका जाए यह देखा गया है कि अफवाहों के चलते लोग भारी मात्रा में ईंधन डंप (संग्रह) कर रहे हैं, इसलिए जनसामान्य की सुविधा और सुरक्षा जोखिम हेतु अनावश्यक भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा बोतलों और कैन में पेट्रोल-डीजल का वितरण नही किया जाए ताकि सुरक्षा बनी रहे और अनावश्यक जमाखोरी न हो।पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता को स्पष्ट करें कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य है। किसी भी प्रकार की पैनिक बुकिंग या अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जाए।पेट्रोल पंप संचालकों के स्टॉक अनुसार पुलिस प्रशासन आमजन से अपील करता है कि जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है, अतः किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यकता से अधिक ईंधन का संग्रह न करें। अफवाह फैलाने वालो के विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ