BANSWARA // ग्रीष्मावकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विर

BANSWARA // ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में मनमानी कटौती करने के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) द्वारा घोषित आंदोलन के पहले चरण के तहत बांसवाड़ा की सभी उपशाखाओ के सभी विद्यालयों में सभी शिक्षको द्वारा अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करने के साथ विरोध किया| जिला प्रवक्ता गगन उपाध्याय ने बताया कि जिलाध्यक्ष नवीन जोशी के नेतृत्व में अपने अधिकारों के लिए अपनी आवाज़ उठाने के लिए संगठन के आह्वान पर अपनी ड्यूटी के दौरान सभी विद्यालयों में शिक्षक साथियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शित किया ।प्रदेश सभाध्यक्ष ललित R पाटीदार ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में 10 दिनों की कटौती का निर्णय अव्यावहारिक है जिसके विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ , सियाराम द्वारा क्रमिक आंदोलन का आव्हान किया गया है जिसके प्रथम चरण में सभी विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया |प्रदेश महिला उपाध्यक्ष हेमलता परमार व शैक्षिक प्रकोष्ठ सचिव सतीश जोशी ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 8 अप्रेल को सभी उपशाखा स्तर पर उपखंड अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौप कर संगठन अपनी बात पहुचाएगा। तत्पश्चात 20 अप्रेल को सभी जिलों में जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौपा
BANSWARA – प्रदेशाध्यक्ष ( मा शिक्षा ) अशोक शर्मा के नेतृत्व व बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष नवीन जोशी के मार्गदर्शन में कुशलगढ़ उपशाखा में संर्पक अभियान कर शिक्षकों को संबोधित कर कहा कि आगामी 18 मई को संघठन द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री महोदय के विधानसभा रामगंज मंडी में प्रदर्शन व सांकेतिक विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी , जिसमे सभी शिक्षकों से इसमें सहभागिता का आह्वान किया
BANSWARA – प्रदेश मंत्री नानूराम डामोर,जिला सभाध्यक्ष डायालाल यादव,जिलामंत्री महिपाल भूता,जिला महिला मंत्री खुशलता भट्ट जिला कार्यकारी
अध्यक्ष लोकेश पंड्या उपाध्यक्ष लोकेश पटेल आदि पदाधिकारियों ने संगठन के उक्त आंदोलन में शिक्षकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया ताकि शिक्षक शाक्षार्थी हितों को संरक्षण मिल सके
संगठन के नारायण सिंह,मिलन शर्मा,कैलाश ताबियार,हीरालाल कटारा,महिपाल भाटिया,पंकज द्विवेदी,नग्मेश लहरी,महेश पाटीदार,विशाल शर्मा आदि ने अपने अपने कार्यस्थलों पर आज के सांकेतिक प्रदर्शन को नेतृत्व व मार्गदर्शन प्रदान किया।
बांसवाड़ा से मुकेश पार्टीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140&sk=reels_tab
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ