The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // पुलिस लाइन हॉल में हुई क्राइम मीटिंग पेंडिग केस निपटाने के निर्देश दिए SP बोले-थानों में फाइलों का अंबार बर्दाश्त नही

BANSWARA // पुलिस लाइन हॉल में हुई क्राइम मीटिंग पेंडिग केस निपटाने के निर्देश दिए SP बोले-थानों में फाइलों का अंबार बर्दाश्त नही

BANSWARA
BANSWARA

BANSWARA – बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने क्राइम मीटिंग मे कहा कि थानों में फाइलों का अंबार उन्हें बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने जिले के सभी थानों को पेंडिंग केस जल्दी निपटाने के निर्देश दिए हैं।एसपी जोशी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए ‘डेडलाइन’ तय करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक मे एसपी जोशी ने थानेवार पेंडिंग मामलों की समीक्षा की। उन्होंने थानाधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा-किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लटकाना जनता के साथ अन्याय है। पुराने मामलों में साक्ष्य जुटाकर जल्द से जल्द चालान पेश किए जाएं। आमजन की सुनवाई में देरी न हो, ताकि पुलिस की छवि बेहतर बनी रहे।बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति रिपोर्ट जांची गई। एसपी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन मुस्कान व साइबर क्राइम से जुड़े हुए अभियानों की समीक्षा की।

BANSWARA – एसपी ने जिले के सभी थानाधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई करने और हिस्ट्रीशीटर्स की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी और डीएसपी रेंज के अधिकारियों की मौजूदगी में नई पुलिसिंग रणनीति पर मंथन हुआ।एसपी ने कहा- पुलिस का इकबाल बुलंद रहना चाहिए। आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर पैदा करने के लिए अधिकारी फील्ड में उतरें और जनता से संवाद मजबूत करें।बैठक में पुलिसिंग को हाईटेक बनाने और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना भी तैयार की गई है।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version