BANSWARA // धम्बोला में संगीतमय सुन्दरकाण्ड में झूमे श्रद्धालु

BANSWARA – धम्बोला में कल रात्रि हुए संगीतमय सुन्दरकाण्ड ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मज़बूर कर दिया । आंजना से आए सुन्दरकाण्ड सत्संग मण्डल के भक्तों ने सुंदर भजनों के साथ सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों का ऐसा सुमधुर पाठ किया कि हर को आनंद से भर गया ।कार्यक्रम में बागेश्वर धाम सेवा समिति के संत पूज्य श्री परमेश्वर जी महाराज का सत्संग भी प्राप्त हुआ । परमेश्वर महाराज ने अपने प्रवचन में मानव-जीवन में नैतिकता , सनातन संस्कृति के महत्व , गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित कई ज्वलंत विषयों पर उपस्थित जन-समुदाय में राष्ट्र-चेतना की भावना भरी ।
BANSWARA – बांसवाड़ा से आए सुरेश महाराज ने जब सिर पर रखे ग्लास पर एक के बाद एक पाँच मटकियों को जमा कर भक्तिमय नृत्य की प्रस्तुति दी , तो हर कोई विस्मित हो कर तालियाँ बजाता रहा ।इस अवसर पर आयोजन के मुख्य यजमान राष्ट्रीय कवि विपुल विद्रोही और हार्दिक पंड्या ने संतों का एवं सुन्दरकाण्ड सत्संग मण्डल के अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ