Banswara // डिजिटल जनगणना 2027 शुरू: 1–15 मई तक घर बैठे भरें जानकारी, कलेक्टर की चेतावनी—गोपनीय दस्तावेज न दें

Banswara – जनगणना 2027 में जनसंख्या के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। बांसवाड़ा कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। अब नागरिक खुद अपनी और परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे कलेक्टर ने बताया कि जनगणना अभियान का पहला चरण ‘स्व-जनगणना’ (Self-Enumeration) का होगा।अवधि: 1 मई से 15 मई तक self-enumeration.census.gov.in पर जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन कर सकते हैं। प्रक्रियाः परिवार का मुखिया अपनी और सदस्यों की जानकारी भरने के बाद लोकेशन फाइनल करेगा। डेटा सबमिट होते ही एक ‘सेल्फ एन्युमरेशन आईडी’ जनरेट होगी, जिसे संभाल कर रखना होगा।डॉ. यादव ने बताया कि 16 मई से 15 जून तक बांसवाड़ा में जनगणना के लिए 3413 प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। जिन लोगों ने खुद जनगणना कर ली है, उन्हें बस अपनी आईडी घर पहुंचने वाले जनगणना अधिकारी को दिखानी होगी। प्रगणक उस जानकारी को क्रॉस-वेरिफाई करेंगे। जो लोग खुद जानकारी नहीं भर पाएंगे, उनकी जनगणना अधिकारी स्वयं अपने मोबाइल ऐप से करेंगे।
Banswara – जिले में जनगणना संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया- ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कुल 15 (12 ग्रामीण और 3 शहरी) चार्ज होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदार और शहरी क्षेत्रों में कमिश्नर/ईओ को चार्ज ऑफिसर बनाया गया है। प्रत्येक प्रगणक के पास औसतन 150 से 180 घरों की जिम्मेदारी होगी।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक प्रश्नावली पर आधारित है। इसमें घर के प्रकार, सदस्यों की संख्या और सुख-सुविधाओं (जैसे साइकिल, कार आदि) की जानकारी मांगी जाती है। नागरिक किसी को भी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड या बैंक अकाउंट जैसी गोपनीय जानकारी न दें। जनगणना में इनकी जरूरत नहीं होती।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ