The Chanakya TV Rajasthan

Banswara // जिला पुलिस ने एमपी बॉर्डर पर पिकअप से 63 पेटी अंग्रेजी शराब की जप्त

Banswara // ड्राइवर हिरासत में, राजस्थान से थांदला ले जाई जा रही खेप

Banswara
Banswara

Banswara  – जिले की कुशलगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमपी बॉर्डर पर एक पिकअप वाहन से 63 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान वाहन को रुकवाकर तलाशी ली। शराब की खेप राजस्थान से मध्य प्रदेश के थांदला ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब भरकर मध्य प्रदेश ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने एमपी बॉर्डर स्थित थांदला रोड पर नाकाबंदी शुरू की और आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।

Banswara – नाकाबंदी के दौरान कुशलगढ़ से थांदला की तरफ जा रहे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकवाया गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 63 पेटियां मिलीं। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की खेप मध्य प्रदेश में सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से भरी गई थी और इसे मध्य प्रदेश में किसे पहुंचाया जाना था। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version