Banswara // संस्था प्रधान बैठक में हुई शैक्षिक गुणवत्ता एवं नामांकन ठहराव पर चर्चा

Banswara – मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अरथुना में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की प्रशासनिक बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया सैमसन ने कहा कि बच्चों को समाज उपयोगी आकार केवल विद्यालयों में ही शिक्षक दे सकता है। आज आवश्यकता है शिक्षा के साथ-साथ संस्कार,अनुशासन एवं जीवन उपयोगी शिक्षा देना, सभी संस्था प्रधानों को आवाहन किया कि विद्यालयों में एक ऐसा अनुकूल वातावरण बनाएं जिससे सरकारी विद्यालय पर अभिभावक समर्पित भाव से सहयोग प्रदान कर सके और शिक्षा के महत्व को समझ सके।
Banswara – इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाटीदार एवं मनोज कुमार शाह ने भी विद्यालयो में नामांकन के साथ-साथ ठहराव को सुनिश्चित करने, मां बाड़ी केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से नव प्रवेशित बच्चों को 100% प्रवेश देने, बच्चों की लाभकारी योजनाओं को आधार एवं जन आधार से प्रमाणित करने, विद्यालय भवन एवं शौचालय की स्थिति को सुधारने, कक्षा संचालन में गृह कार्य एवं कक्षा कार्य को बढ़ावा देने, बाल केंद्रित शिक्षा में नवाचारों को जोड़ने, एबीएल किट का उपयोग करने, सभी प्रकार की ऑनलाइन कार्यों को समय पर अपडेट करने, वार्षिक कार्य योजना को तरल पर संचालित करने, ग्रीष्मावकाश में पुस्तक साथी योजना को सार्थक करने, दैनिक डायरी संधारण करने, प्रार्थना सभा कार्यक्रम को प्रभावी बनाने , मध्यान भोजन को मीनू के अनुसार गुणवत्ता युक्त बनाने, जल घंटी कार्यक्रम को प्रारंभ करने, सत्य विद्यालय में महिला शिक्षक एवं छात्राओं के लिए शी बॉक्स का निर्माण करने, साथ ही 16 मई को मेघा पीटीएम बैठक को परिणत करने संबंधित चर्चा की। बैठक में उपस्थिति संस्था प्रधानों में संदीप कुमार जैन , हर्षलता जोशी, नरेश चंद्र पाटीदार, रमेश चंद्र बलाई, सुनिता शुक्ला, प्रभु लाल डामोर, रमेश चंद्र जैन ने भी विद्यालय के प्रभावी संचालन के अनुभव बताएं। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रधान प्रियंका जोशी ने एवं आभार संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार शर्मा ने माना।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ