The Chanakya TV Rajasthan

Banswara //ईद-उल-अजहा पर बहीर ईदगाह में अकीदत के साथ नमाज

Banswara //  ईद-उल-अजहा पर बहीर ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब, नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

Banswara
Banswara

Banswara – जिला मुख्यालय पर ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मुख्य अवसर पर शहर के ऐतिहासिक बहीर स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई, जहां करीब 3 हजार से अधिक मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक साथ सफों में खड़े होकर खुदा की बारगाह में सिर झुकाया।
नमाज के दौरान इमाम साहब ने मुल्क में खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे की विशेष दुआ करवाई। नमाज मुकम्मल होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को पारंपरिक रूप से त्योहार की बधाई दी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

टोंक से ‌अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version