The Chanakya TV Rajasthan

BANWARA // हाड़खरा पटेल समाज का दिखावे पर वार, अब शादियों में 4 तोला से अधिक सोना देने पर पाबंदी

 

BANWARA // हाड़खरा पटेल समाज का दिखावे पर वार,अब शादियों में 4 तोला से अधिक सोना देने पर पाबंदी

BANWARA
BANWARA

BANWARA  – ​समाज में बढ़ते दिखावे और शादियों के नाम पर होने वाली ‘आर्थिक बर्बादी’ को रोकने के लिए हाड़खरा पटेल समाज ने एक बड़ा फैसला लिया है। अक्सर शादियों में रईसी दिखाने की होड़ में लोग कर्ज के जाल में फंस जाते हैं, लेकिन अब हाड़खरा समाज की शादियों में सोने की चमक फीकी रहेगी और सादगी का नूर बरसेगा। समाज ने सोने के जेवरातों पर सख्त लिमिट तय कर आर्थिक सुधार की दिशा में सबसे बड़ा दांव खेला है।

​BANWARA – समाज की बैठक में यह कड़ा फैसला लिया गया कि अब शादी-ब्याह में सोने के जेवरात 2 से 4 तोला से ज्यादा नहीं चढ़ाए जाएंगे। इतना ही नहीं, चांदी के लिए भी 400 ग्राम की सीमा तय कर दी गई है। इस फैसले से मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है। समाज का यह प्रहार सीधे उस दिखावे पर है जो परिवारों को खोखला कर रहा था।

​​BANWARA – भारत सिंह बोदला की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज के कई वरिष्ठ चेहरे शामिल हुए। मुख्य अतिथि गौतम भाई सियापुर और विशिष्ट अतिथि कालुसिंह छींच, अनार सिंह कोहाला, देवेन्द्र पाटीदार, नाहर सिंह और रूपेंग बांसला की मौजूदगी में इन कड़े नियमों पर मुहर लगी। समाज के प्रबुद्धजनों ने दो टूक कहा कि अब परंपरा के नाम पर प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन की सहयोग राशि भी 11 हजार रुपये पर फिक्स कर दी गई है।

सामाजिक नियम के साथ समाज के विकास के लिए भी बड़ा रोडमैप तैयार किया गया है। छात्रावास परिसर में नए भवन निर्माण के लिए नगर परिषद से अनुमति लेने का निर्णय लिया गया है। बैठक में महेंद्र पटेल, मानेंग डांगी, हीरा लाल और हिरजी भाई ने ओजस्वी विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन फतेसिंह पटेल ने किया और आभार अनिल पटेल ने जताया।

 

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन

Exit mobile version