The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // 15 दिनों में 2195 वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

BARAN // सड़क सुरक्षा अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

BARAN
BARAN

BARAN – जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के उद्देश्य से चलाया गया 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान संपन्न हो गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि इस अभियान के दौरान बारां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 2195 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। ‘रोंग साइड’ चलने वालों की संख्या सर्वाधिक पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में सबसे ज्यादा लापरवाही गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन चलाने वालों में देखी गई। पुलिस ने अभियान के दौरान ऐसे 1767 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 46 और तेज गति से वाहन दौड़ाने वाले 101 चालकों को भी पुलिस ने पकड़ा।

 

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, जनता को जागरूकता का पाठ एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में यह अभियान 4 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, मृत्यु दर घटाना और आमजन में जिम्मेदारी की भावना जगाना था। सख्ती के साथ-साथ पुलिस ने समझाइश भी की, जिसके तहत 6727 सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version