BARAN // जिले में ‘बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

BARAN – बारां जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, बारां द्वारा जिले में एक अभिनव पहल के रूप में ‘बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम एवं 100 दिवसीय जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. ललित मीणा, विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवर लाल जनागल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, महिला शक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बाल विवाह उन्मूलन पर आधारित नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया।

BARAN – उन्होंने समाज को बाल विवाह जैसी कुरीति से मुक्त करने का संदेश देते हुए ‘बाल विवाह मुक्त भारत व ग्राम पंचायत जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में 100 दिवसीय जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता राकेश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों में 27 नवम्बर से 8 मार्च 2026 तक बाल विवाह मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है।
BARAN – उन्होंने बताया कि एनएफएचएस-5 के अनुसार बारां जिला बाल विवाह की दृष्टि से हाई रिस्क श्रेणी में आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिले को बाल विवाह से मुक्त करने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, ग्राम सभाओं, नगर पालिकाओं एवं नगरीय निकायों में विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन नोडल विभाग बाल अधिकारिता के समन्वय से किया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक एवं जनसंवाद के माध्यम से आमजन को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि लड़की की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष एवं लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है तथा इससे पूर्व विवाह करना कानूनन अपराध है। वक्ताओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने समाज से बाल विवाह उन्मूलन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की तथा ‘बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत’ के लक्ष्य को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित